7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : आखिरकार चुनाव से ऐन पहले सचिन पायलट को मिली ये जगह, ‘खुश खबर’ जान झूम उठेंगे समर्थक!

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के बीच पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उनके नेता और टोंक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट को चुनाव से ऐन पहले ख़ास जगह मिल गई है।  

2 min read
Google source verification
Tonk Candidate Sachin Pilot on Rajasthan Congress Election hoardings

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण बन रहे हैं कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार होर्डिंग्स। दरअसल, कांग्रेस की चुनावी गारंटी के जो नए प्रचार होर्डिंग्स प्रदेश के कई जगहों पर लगाए गए हैं, उनमें सचिन पायलट की तस्वीर को प्रमुखता के साथ जगह दी गई है।

चुनाव से ऐन पहले सीएम अशोक गहलोत के साथ की पायलट की तस्वीर के ये होर्डिंग्स सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में चर्चा का विषय बने हुए हैं।


पहले अकेले, फिर डोटासरा, अब पायलट का साथ

कांग्रेस के ज़्यादातर शुरूआती प्रचार होर्डिंग्स में सिर्फ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सिंगल चेहरा नज़र आता था। उसके कुछ वक्त बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चेहरे को इन प्रचार होर्डिंग्स में सीएम गहलोत के साथ जगह मिली। अब जब चुनाव में लगभग 11 दिन का ही वक्त शेष रह गया है, तब सचिन पायलट की तस्वीर को भी इन प्रचार होर्डिंग्स में शामिल किया गया है।

बढ़ रही सचिन की डिमांड !

चुनाव नज़दीक आने के साथ ही सचिन पायलट की कांग्रेस पार्टी में डिमांड बढ़ने लगी है। स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल पायलट खुद भी टोंक विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। इन दिनों वे अपने विधानसभा क्षेत्र पर फोकस करने के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यही कारण है कि उनपर दोहरी ज़िम्मेदारी है।

इधर जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी का एक लेटर भी वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन पायलट को प्रचार में बुलाए जाने की कांग्रेस प्रत्याशी डिमांड कर रहे हैं। ये लेटर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जमवारामगढ़ सीट से प्रत्याशी गोपाल मीणा की ओर से लिखा होना जाना बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग