22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी स्कूलों के नौ छात्रों ने किया आईआईटी-एडवांस के लिए क्वालीफाई

टोंक जिले में स्कूली शिक्षा को नए मुकाम पर ले जाने की सरकार की कोशिशों को स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के नवाचार 'मिशन लक्ष्य साधना' ने नई धार दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
iit1.jpg

जयपुर। टोंक जिले में स्कूली शिक्षा को नए मुकाम पर ले जाने की सरकार की कोशिशों को स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के नवाचार 'मिशन लक्ष्य साधना' ने नई धार दी है। सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा के नौ छात्रों ने परचम लहराया है। 9 छात्रों का आईआईटी-एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल से लेकर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जैसे ‘मॉडर्न कंसेप्ट‘ के साथ प्रदेश में सरकारी स्कूलों में देखा जा रहा है। शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने इस विशेष उपलब्धि पर सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ टोंक के जिला प्रशासन, जिले के शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई और शुभकमानाएं दी है।

इन छात्रों ने किया क्वालीफाई
अक्षरा जैन (स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर 99.21, ऑल इंडिया रैंक-1253, श्रेणी जनरल-ईडब्ल्यूएस)
सुमित वर्मा (स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर 86.45, ऑल इंडिया रैंक-49058, श्रेणी ओबीसी-एनसीएल)
राजीव लालावत (राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, देवली, पर्सेंटाइल स्कोर 82.42, ऑल इंडिया रैंक-11193, श्रेणी-एससी)
आशीष कुमावत (राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, मालपुरा, पर्सेंटाइल स्कोर 80.65, ऑल इंडिया रैंक-73188, श्रेणी ओबीसी-एनसीएल)
अक्षय कुमार मीना (राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, उनियारा, पर्सेंटाइल स्कोर 74.71, ऑल इंडिया रैंक-5076, श्रेणी-एसटी)
राहुल मीना (राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर 69.04, ऑल इंडिया रैंक-7131, श्रेणी एसटी)
नितिन बैरवा (राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर 62.93, ऑल इंडिया रैंक-31593, श्रेणी एससी)
ललित कुमार मीना (राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, देवली, पर्सेंटाइल स्कोर 57.18, श्रेणी एसटी)
दुष्यंत वर्मा (राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, निवाई, पर्सेंटाइल स्कोर 54.34, ऑल इंडिया रैंक-42075, श्रेणी एससी)

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग