8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk-Sawai Madhopur Election Result Live Update : जौनपुरिया या मीना, किसकी खुलेगी किस्मत, फैसला आज

Tonk-Sawai Madhopur Election Result Live Update : लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। मतगणना 20 राउंड में होगी। माना जा रहा है कि चुनाव नतीजा लगभग 12 बजे तक आ जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Jun 04, 2024

Tonk-Sawai Madhopur Election Result Live Update : लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने फिर से सुखबीर सिंह जौनापुरिया पर दांव खेला है। कांग्रेस ने भी कड़ी चुनौती देने के लिए हरीश चंद्र मीणा को मैदान में उतारा। वोटिंग से पहले दोनों प्रमुख दावेदारों में जुबानी जंग भी खूब हुई है।माना जा रहा है कि चुनाव नतीजा लगभग 12 बजे तक आ जाएगा।

चुनावी रुझान शुरू
टोंक सवाईमाधोपुर सीट की गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। टोंक सवाईमाधोपुर सीट से 3 राउंड के बाद 2600 से कांग्रेस आगे चल रही है। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों की धड़कनों की गति बढ़ी हुई है।

ये था मतदान प्रतिशत
टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर मतदान 56.58 प्रतिशत हुआ है। चुनाव में कुल 21 लाख 48 हजार 128 मतदाता हैं। इसमें से 13 लाख 21 हजार 949 पुरुष तथा 10 लाख 26 हजार 163 महिला मतदाता थे। इनमें से 12 लाख 15 हजार 337 ने मतदान किया। अब इन मतों की गिनती होगी।

सबसे कम निवाई में
टॉक विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 61.05 प्रतिशत हुआ। सबसे कम मतदान निवाई में 52.98 प्रतिशत मतदान हुआ। गंगापुरसिटी में 55.89, सवाईमाधोपुर में 55.74. बामनवास में 53.03, खंडार में 59.02, मालपुरा में 55.08 तथा देवली-उनियारा में 59.70 प्रतिशत हुआ है।

पुख्ता रहेंगे इंतजाम
जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय टोंक में गर्मी से बचाव के लिए इंतजाम किए हैं। मतगणना कक्षों में एसी एवं डेजर्ट कूलर लगाए गए हैं। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना स्थल पर मेडिकल की 2 टीमें व एंबुलेंस तैनात रहेगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में वोटों की गिनती शुरू, कुछ ही देर में पहला रूझान

मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लोकसभा चुनाव के लिए गत 26 अप्रैल को हुए मतदान की गणना होगी। इसमें सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस की ओर से पूरे इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधानसभा वार बनाए गए मतगणना कक्षों में मतगणना शुरू होगी। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या झा ने मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

मतदान के बाद 38 दिन…. नजरें नतीजों पर

  • सआदत पवेलियन में रोकेंगे भीड़ कोः निर्वाचन विभाग ने मतगणना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। तीन लेयर में सुरक्षा होगी। मतगणना स्थल के बाहर सआदत पवेलियन में भीड़ को रोका जाएगा। जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता परिणाम जानने के लिए रुकेंगे।
  • धारा 144 लागू है: मतगणना को लेकर जिले में 144 लागू है। यह धारा आगामी 6 जून तक जारी रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने एरिया मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं।

यह भी पढ़ें : नतीजों से पहले शेखावत का बड़ा ऐलान, प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी BJP

चर्चा जीत किसकी होगी
टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर चुनाव दूसरे चरण में गत 26 अप्रेल को हुआ था। तब से ही लोगों के बीच इस सीट को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ था। इन 38 दिनों में प्रति दिन चर्चा होती रही। यह इंतजार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। लोग टॉक-सवाईमाधोपुर के 21 लाख 48 हजार 128 मतदाताओं में जातिगत आधार पर तुलना कर रहे थे। इसी आधार पर लोगों में चर्चा बनी हुई है कि जीत किसकी होगी। चुनावी नतीजों का समीकरण बैठाने में राजनीति से जुड़े लोग विधानसभावार भी आंकड़े तय कर रहे है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग