6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024: नतीजों से पहले शेखावत का बड़ा ऐलान, प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी BJP

Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024: शेखावत ने कहा कि हम सब आश्वस्त थे कि जिस तरह से पिछले 10 साल में देश में एक परिवर्तन का आगाज हुआ है, वह जारी रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024

Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024: देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव की मतगणना आज होगी। दोपहर होते-होते जोधपुर को अपना सांसद मिल जाएगा। वहीं जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने दावा किया है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। नतीजों से कुछ देर पहले ही मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने जा रहा है और विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। शेखावत ने कहा कि प्रचंड जीत को लेकर हम चुनाव शुरू होने के दिन से आश्वस्त थे। भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज होकर चुनाव मैदान में उतरी थी।

शेखावत का तीसरा चुनाव

गजेंद्र सिंह शेखावत 2014 और 2019 में सांसद रहे हैं। यह लगातार उनका तीसरा चुनाव है। यानी वे जीते तो यह उनकी हैट्रिक होगी।

जसवंत नाम के तीन व्यक्ति सांसद रहे

  • वर्ष 1957 में दूसरी लोकसभा के लिए कांग्रेस के टिकट पर जसवंत राज खड़े हुए। उन्होंने निर्दलीय नरेंद्र कुमार को हराया।
  • वर्ष 1989 में जसवंत सिंह जसोल सांसद बनें। उन्होंने अशोक गहलोत को हराया था। हालांकि वे दो साल ही सांसद रहे।
  • वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में लगातार दो बार जसवंत सिंह विश्नोई सांसद रहे।

अशोक गहलोत पांच बार रहे सांसद

अशोक गहलोत 1980, 1984, 1991, 1996 और 1998 में जोधपुर से सांसद रहे। गहलोत ने केवल तीन बार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।