
राजस्थान सीएम पर लगा 45,000 करोड़ के माइनिंग घोटाले का आरोप कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री राजे पर 45 हजार करोड़ के माइनिंग घोटाले का आरोप लगाया। पार्टी के नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माइनिंग स्कैम में सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हैं। यह घोटाला राजस्थान के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बिना नीलामी के ही खानें आवंटित कर दी गई। सचिन पायलट ने मीडिया से कहा, राजस्थान सरकार ने 653 माइन आवंटित की। राज्य सरकार ने 2 लाख करोड़ की कीमत
जयपुर। देश के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव दोषी करार दिए गए हैं। वहीं जगन्नाथ मिश्रा बरी हुए हैं। देवघर कोषागार केस में लालू यादव को दोषी करार दिया गया है। अब 3 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा। पुलिस ने लालू यादव को हिरासत में ले लिया है। 89 लाख रुपए के घोटाले में लालू यादव को दोषी पाया गया है। सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। इसमें 15 लोगों को दोषी पाया गया है वहीं 7 लोगों को रिहा कर दिया गया है। ऐसे ही घोटालो और घूंसकांडों में राजस्थान भी पीछे नहीं रहा है। यहां भी कई ऐसे बड़े-बड़े लोगों के नाम घोटालों में शामिल हुए हैं जिन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया। आइए जानते हैं राजस्थान के इन बड़े घोटालों के बारे में...
राजस्थान सीएम पर लगा 45,000 करोड़ के माइनिंग घोटाले का आरोप
कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री राजे पर 45 हजार करोड़ के माइनिंग घोटाले का आरोप लगाया। पार्टी के नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माइनिंग स्कैम में सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हैं। यह घोटाला राजस्थान के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बिना नीलामी के ही खानें आवंटित कर दी गई। सचिन पायलट ने मीडिया से कहा, राजस्थान सरकार ने 653 माइन आवंटित की। राज्य सरकार ने 2 लाख करोड़ की कीमत वाले माइन अपने फायदे के लिए नियमों के खिलाफ आवंटित की।
Updated on:
23 Dec 2017 06:49 pm
Published on:
23 Dec 2017 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
