28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले सीएम गहलोत से

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Mar 31, 2023

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले सीएम गहलोत से

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले सीएम गहलोत से

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए सेवा की शुरूआत का महत्वपूर्ण अंग होता है। सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें। जनता की सेवा सबसे जरूरी हैं। यह सभी अधिकारी राजस्थान में एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं।
इन अधिकारियों में सुरभि गोयल, पूजा झा, अमित गेट, भविष्य देसाई और भावेश चौधरी थे। यह सभी अधिकारी राजस्थान में एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं। इस अवसर पर हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हेमंत गेरा और नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंघल सहित अन्य अधिकारी थे।