
जयपुर। राजनीतिक सरगर्मी के बीच देर रात राज्य सरकार ने 283 आरएएस अधिकारियों के तबादलों की लंबी सूची जारी की। तबादला सूची में कई महकमों के प्रमुख अधिकारी बदले गए हैं। आरएएस के अलावा कई अन्य विभागों में भी देर रात तबादले किए गए। राज्य सरकार की इस तबादला सूची को प्रस्तावित मंत्रिमंडल में फेरबदल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। तबादला सूची में कई विभागों में खाली पदों को भरा गया है तो कई विभागों में अधिकारी बदले गए हैं। इसके अलावा 24 तहसीलदारों का प्रमोशन भी हुआ है।
तबादला सूची देखें-
https://dop.rajasthan.gov.in
Published on:
28 Jul 2021 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
