
हुब्बल्ली. शांति नगर स्थित महावीर कॉलोनी गार्डन में कॉलोनी वासियों एवं जैन युवा संगठन के संयुक्त सहभाग से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विशिष्ट अतिथि महावीर शाह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. भरत राज यलगी ने ध्वजारोहण किया। समारोह के दौरान महावीर कॉलोनी गार्डन परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में महावीर कॉलोनी अध्यक्ष सतीश नायक, कोषाध्यक्ष जम्बू भाई शाह, जैन युवा संगठन अध्यक्ष इंदर कुमार संकलेचा, महेश शाह, नरेंद्र शाह, ऋषि कपूर, नागकुमार गौड़, उमेश बेलगावी, विवेक घरघंटे एवं निकील कपूर सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। सतीश नायक ने आभार व्यक्त किया।
Updated on:
16 Aug 2026 06:01 am
Published on:
16 Aug 2026 06:01 am
