
जमवारामगढ़. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को दौसा जिले के नांगल प्यारीवास स्थित मीना हाईकोर्ट में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय आदिवासी महोत्सव का शनिवार को पोस्टर विमोचन किया गया। आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क अभियान चला रहे हैं। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं सेवानिवृत्त सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट सीताराम छापोला व गोपाल बैनाडा की टीम ने विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों का दौरा कर समाज के लोगों से संपर्क किया। वहीं रामफूल खोडा इंद्रगढ़ और रामकिशन मीना ध्यावणा रानियावास ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क कर समारोह में भागीदारी का आह्वान किया।
Updated on:
02 Aug 2026 06:00 am
Published on:
02 Aug 2026 06:00 am
