7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पूर्व पीएम को दी पुष्पांजलि…आजादी के तरानों से बांधा समां, राजीव गांधी की जीवनी का किया बखान

आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी की स्मृति को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मानसरोवर स्थित गार्डन में एक शाम राजीव गांधी के नाम देशभक्ति कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।

Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

May 22, 2023

जयपुर. आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी की स्मृति को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मानसरोवर स्थित गार्डन में एक शाम राजीव गांधी के नाम देशभक्ति कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के सदस्य भवानी शंकर माली ने बताया कि मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्य लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा, मध्यप्रदेश जूनागढ़ अखाड़ा थानापति महंत बालकानंद गिरी, महापौर मुनेश गुर्जर, पार्षद मौजूद रहे। खाचरियावास ने कहा कि भारत के अब तक के इतिहास में राजीव गांधी युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने युवा सोच रखते हुए 21वीं सदी की बुनियाद रखी आज उन्ही की देन है। माली ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। हरसहाय यादव, पार्षद हरिओम स्वर्णकार, आशीष परेवा, विजेंद्र सैनी, संजय बाहेती, पांचू राम सैनी, रामेश्वर शर्मा, सीताराम नेहरू, धर्मसिंह सिंघानिया, हनुमान सैनी, विजेंद्र सैनी, विक्रम सिंह शेखावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।