
Turmeric Price: महंगाई का ट्रिपल डोज, टमाटर, दाल के बाद हल्दी में लगी 'आग'...एक माह में 40 फीसदी महंगी
टमाटर और दाल के बाद अब हल्दी की कीमतें बढ़ गई है। उत्पादक क्षेत्रों में बुवाई कमजोर पड़ने और व्यापारियों के पास पुराना स्टॉक कम होने के कारण एक महीने से भी कम समय में हल्दी की कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। हल्दी का हाजिर भाव जून में 8100 रुपए प्रति क्विंटल था, जो बढ़कर 12,000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। खुदरा बाजारों में हल्दी के दाम 115 से 125 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए है।
उत्पादन लागत भी नहीं मिलने से किसान थे निराश
मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि पिछले साल 11.6 लाख टन हल्दी का उत्पादन था। पिछले पांच साल हल्दी की कीमत 5000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर नहीं गई है, जो उत्पादन की लागत निकालने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसकी वजह से किसानों ने इसकी जगह दूसरी खेती शुरू कर दी। हल्दी लंबे समय में तैयार होने वाली फसल है और इसकी ज्यादातर फसल 250 से 270 दिन में पकती है। इसकी बुवाई जुलाई में शुरू होती है और मार्च में फसल तैयार होती है। हालांकि कुछ ऐसी किस्में हैं, जो जल्दी तैयार हो जाती हैं, लेकिन अधिकतर फसल को तैयार होने में 8 महीने लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें : जीरे के बाद अब धनिये की बारी...15 दिन में 10 फीसदी महंगा
देश में घटा बुवाई का रकबा
महाराष्ट्र के सांगली और नांदेड़, तेलंगाना के निजामाबाद और तमिलनाडु के इरोड में पिछले साल की तुलना में अब तक बुवाई का रकबा 10 से 15 प्रतिशत कम हुआ है, जिसकी वजह से कीमत बढ़ी है।
Published on:
25 Jul 2023 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
