26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा और नागालैंड की जीत पर बोले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, पूरे देश में सिमट रही है कांग्रेस

भाजपा कार्यालय में मनाया त्रिपुरा, नागालैंड की जीत का जश्न  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Mar 03, 2018

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्थित जयपुर कार्यालय में शनिवार को त्रिपुरा, नागलैंड में हुई भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।
भाजपा मुख्यालय पर सुबह से ही जैसे-जैसे जीत का आँकड़ा बढ़ा, कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। वहां माहौल काफी खुशी से भरा था। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि त्रिपुरा व नागालैंड में हुई भाजपा की जीत जनता की जीत है। साथ ही ये जीत बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी है, जिन्होंने इस जीत को पाने के लिए काफभ्उ मेहनत की है।

जनता का विश्वास कायम रखेंगे


परनामी ने कहा कि इन दो राज्यों की जनता ने जो विश्वास भाजपा के प्रति व्यक्त किया हैद्व पार्टी उसे कायम रखेगी। त्रिपुरा में 25 साल से कम्युनिस्ट पार्टी राज कर रही थी, जो आज खत्म हो चुका है। राज्य में लॉ एंड आॅर्डर पंगु हो गया था और भ्रष्टाचार चरम पर था। इसी वजह से त्रिपुरा की जनता ने भाजपा को जीत का सेहरा बांधा है। दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत से राजस्थान के कार्यकर्ताटों में भी उत्साह का संचार होगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी 180 प्लस सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

इसलिए सिमट रही देश में कांग्रेस


अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और देश की जनता को जातियों में बांटने का काम किया है। इसलिए पूरे देश में अब कांग्रेस सिमट रही है और कमल खिल रहा है। उन्होंने त्रिपुरा व नागालैंड की स्पष्ट जीत और मेघालय में बढ़त के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गरीब व कल्याणकारी योजनाएं देश को पसंद आ रही हैं और विकसित व मजबूत राष्ट्र के लिए देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के कारण ही आज भारत पूरी दुनिया में अग्रणी पंक्ति में शामिल हुआ है।

ये थे मौजूद


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी की गई और मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, महापौर अशोक लाहोटी, जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहन लाल ताम्बी, विधायक सुरेन्द्र पारीक, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निमिषा गौड़, पार्षद व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।