
रायपुर . लेफ्ट के गढ़ त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर दिख रही है। जबकि नागालैंड और मेघालय में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लोग ढोल-ताशा और भांगड़ा की धुन पर नाच रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेेपी मुख्यालय में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पूर्वोत्तर राज्यों में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वहीं कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए पीएम मोदी के नारे भी लगाए।
पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता आज न केवल होली अपितु दीपावली जैसी खुशियां पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद की सबसे बड़ी लड़ाई की ये सबसे बड़ी जीत है। त्रिपुरा में 22 साल से कम्युनिस्ट की सरकार रही। इस बार 52 प्रतिशत से ज्यादा वोट लेकर भाजपा ने जीत हासिल की है। त्रिपुरा की तरह हम नागालैंड में जीत रहे हैं और लगातार कांग्रेस विलुप्त भारत की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस और वामपंथ के विरोध में देश की जनता लगातार नतीजे दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक भाजपा की सरकार वाले राज्यों की संख्या 19 थी, जो बढ़कर 21 हो गई है। भारत के नक्शे में 70 फीसदी से ज्यादा भाजपा व एनडीए का कमल खिला है। उन्होंने जो धर्म समाज, जाति को बांटकर राजनीति करते थे उन्हें जनता ने नकारा है और जनता ने मिलकर भाजपा को जिताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल जैन ने भी ट्वीट कर पूर्वोत्तर राज्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।
Published on:
03 Mar 2018 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
