जयपुर। जैसलमेर में शनिवार देर रात सड़क हादसा हुआ। सेना के ट्रक और ईटों से भरे ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेना के ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक में सवार दो सैनिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामला लाठी थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि हादसा एमईएस फांटे के पास हुआ। जहां एक सेना का ट्रक और ईटों से भरे ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हुई। सूचना पर एएसआई भैराराम, राजकुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।