साक्ष्य हैं तो ज्यूडिशियल कमीशन बनाकर जांच करवा लें - राजेन्द्र राठौड़
उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि 72 घंटे बाद भी अपने ही अंर्तविरोध में फंसी कांग्रेस सरकार राजस्थान के सबसे महंगे होटल में मनोरंजन कर रही है। प्रदेश के लोग बिजली-पानी और कोरोना से जूझ रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिपक्ष पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन बीटीपी के सदस्य, जिन्होंने कांग्रेस को धरातल पर हराकर जीत दर्ज की थी, वे कैसे इनकी मुहिम से जुड़े। ़ ने कहा कि उनके पास साक्ष्य हैं तो ज्यूडिशियल कमीशन बनाकर जांच करवा लेते।