29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में डूबी दो लड़कियों ने आपस में कर ली डील कि पूरे जीवन नहीं करेंगी लड़के से शादी, लेकिन…

प्यार में डूबी दो लड़कियों ने आपस में कर ली डील कि पूरे जीवन नहीं करेंगी लड़के से शादी, लेकिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 25 Sep 2019, 10:47 AM IST

love_ganpati1.jpg

जयपुर
अजमेर जिले में रहने वाली दो युवतियों ने आपस में डील की कि वे कभी भी लड़के से शादी नहीं करेंगी और पूरे जीवन साथ रहेंगी। साथ रहने भी लगीं और शादी की तैयारी भी करने लगी लेकिन दोनो के परिवार वालों को इसका पता चला तो हंगामा मच गया। दोनो युवतियों मंगलवार को एसपी के सामने पेश हुई और अपनी व्यथ बताई तो एक बार तो एसपी भी चौंक गए। बाद में एसपी ने थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


चार साल से रह रहीं हैं साथ, डील कर ली
गंज थाना इलाके में फॉयसागर रोड पर रहने वाली दोनो युवतियों की उम्र बीस साल से ज्यादा है। दोनो बालिग हैं और करीब चार साल से साथ रह रही हैं। दोनो कोई प्राइवेट काम कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि दोनो ने चार साल से साथ रहकर यह तय कि कि अब वे आगे जीवन में भी साथ रहेंगी और किसी भी कीमत पर किसी लड़के से शादी नहीं करेंगी। इसकी बकायदा दोनो ने डील भी की है। दोनो जल्द ही शादी करने की भी तैयारी में है।


एक के परिजन माने दूसरी के जान लेने पर उतारु
गंज थाना पुलिस ने बताया कि फॉयसागर रोड पर रहने वाली युवतियों पड़ोसी हैं। दोनो के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर प्यार हो गया। समलैंगिक रिश्तों के बारे मे परिजनों को पता चला तो उन्होनें रोक टोक की। दोनो युवतियों अलग जाकर रहने लगीं। इस पर एक युवती के परिजन उनसे सहमत हो गए और दूसरी के परिजन उसे मारने पर उतारु हो गए। परिवार वालों ने जब उनके मिलने पर रोक लगाई तो दोनो छुप छुप कर मिलने लगी। इसी दौरान दोनो में प्यार हो गया। गंज थाना पुलिस दोनो के परिजनों को समझा रही है। उधर दोनो ही युवतियों ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनो युवतियों के परिजनों को समझाया है। अगर वे नहीं मानते हैं तो नियमानुसार पाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।

file pic

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग