7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजनलाल सरकार ने दी बड़ी सौगात, पेट्रोल और डीजल इतना हुआ सस्ता

Rajasthan petrol diesel price : लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने प्रदेश की जनता की बड़ी सौगात दी है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल से 2 प्रतिशत वेट कम किया गया है।

2 min read
Google source verification
cm_bhajan_lal_sharma.jpg

Rajasthan petrol diesel price : जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने प्रदेश की जनता की बड़ी सौगात दी है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल से 2 प्रतिशत वेट कम किया गया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने केबिनेट के फैसले के बारे में बताया कि प्रदेश की जनता को मंहगाई से राहत देने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 प्रतिशत वेट कर करने के फैसला लिया है।

इससे प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए 40 पैसे से 5 रुपए 30 पैसे तक सस्ता होगा और डीजल 1 रुपए 34 पैसे से 4 रुपए 85 पैसे तक सस्ता होगा। उन्होंने बताया कि घटी दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगी।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग थे, उस विसंगति को दूर करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। अब तक जिस शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे अधिक थे, वहां ज्यादा पैसे कम होगा। जिस जिले में कम रेट है, वहां पैसे भी कम घटेंगे। सीएम ने बताया इस फैसले से सरकार पर 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा।

4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, 1640 करोड़ का भार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। एक जनवरी से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। इसका लाभ 8 लाख कर्मचारी और 4 लाख से ज़्यादा पेंशनर को मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर करीब 1640 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।

पेपरलीक पर सख्ती, 63 आरोपी पकड़े

मुख्यमंत्री ने अपने तीन माह के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में तमाम जनहित के काम सरकार ने किए हैं। पेपर लीक मामले की जांच कर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। एसआईटी गठन का वादा किया था, वो पूरा कर दिया गया है। एसआईटी जिस तरह काम कर रही है, वो सभी के सामने हैं। पेपरलीक में अब तक 63 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।