'उदयपुर फाइल्स' एक सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा है, जो सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में बताया गया है कि किस तरह एक साधारण दर्जी कन्हैयालाल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के चलते एक घातक साजिश का शिकार हो गया। फिल्म में घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों को दिखाया गया है, साथ ही जांच एजेंसियों की कार्रवाई और लोगों की प्रतिक्रियाओं को भी चित्रित किया गया है।