
pic
Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान में चुनाव की शुरुआत के साथ ही अब अवैध नशा, शराब, पैसा, सोना और चांदी पर पुलिस और एजेंसियों ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी जिलों की पुलिस ने बड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला उदयपुर से सामने आया है। उदयपुर में पुलिस ने कुछ बदमाशों को अरेस्ट किया है। उनके पास से भारी मात्रा में असलाह बरामद किया गया है। ये असलाह वे कहां इस्तेमाल करना चाहते थे या फिर ये असलाह किसे सप्लाई किया जाना था, इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
उदयपुर पुलिस ने बताया कि मावली थाना इलाके में ये कार्रवाई की गई है। मावली पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर से सूचना मिली थी इस बारे में। पता चला कि तीन युवकों को अरेस्ट किया गया है। उनके पास से आठ पिस्टल बरामद की गई है। साथ ही साठ जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावार चार फुके हुए कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये कारतूस कहां खपाए गए इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
मावली पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक कार को पकड़ा गया था और उसके बारे में पहले ही सूचना मिल गई थी। इस कार राजसमंद निवासी प्रकाश सुथार था उसे पकड़ा गया। उससे पूछताछ करने पर उसके दो और साथी पकड़े गए जिनका नाम नितिन और विजय था। असलाह नितिन और विजय के पास से ही बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि यह माल अवैध तरीके से बिहार से मंगवाया गया था और इसे उदयपुर और राजसमंद में ही डिलेवर करना था। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले चल रहे हैं।
Published on:
12 Oct 2023 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
