
जयपुर। Union Budget 2019: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman ) ने शुक्रवार को आम बजट 2019 को पेश किया। बजट में पेट्रोल और डीजल ( petrol diesel ) पर एक-एक रुपए का अतिरिक्त सेस लगाने का ऐलान किया है। राजस्थान में अभी पेट्रोल पर 26 प्रतिशत व डीजल पर 18 फीसदी सेस लग रहा है। राजस्थान पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक रुपए प्रति लीटर कस्टम ट्यूटी बढ़ा दी है। साथ ही पेट्रोल व डीजल पर एक-एक प्रतिशत सेस बढ़ाया है। केन्द्र सरकार का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल सस्ता हुआ है। यह सब कम्पनियों का मुनाफा बढ़ाने के लिए किया गया है। एेसे में अभी स्थिति साफ नहीं है कि आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या फिर महंगा होगा।
पेट्रोल डीजल के अलावा सोना-चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। पहले सोना और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगती थी, जिसे बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 के आम बजट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जीएसटी रेट 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की खातिर लिए गए लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर 1.5 लाख रुपए की अतिरिक्त इनकम टैक्स छूट (एडिशनल इनकम टैक्स डिडक्शन) भी मिलेगी। सरकार इस कदम से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लोगों के लिए किफायती बनाना चाहती है।
ये हुआ महंगा
पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू महंगे होंगे। आयात शुल्क में इजाफा होने से कई चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्क लगेगा। ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्स भी महंगी हो जाएंगी। तंबाकू उत्पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो जाएंगे। सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए भी अतिरिक्त रुपये खर्च होंगे। ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस उत्पाद, मूल धातु के फिटिंग्स, फ्रेम और सामान, एसी, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि महंगे हुए हैं।
ये हुआ सस्ता
बजट 2019 के बाद इलेक्ट्रिक कारें सस्ती हो जाएंगी। अभी ये कारें चलन में नहीं हैं लेकिन दाम कम होने से इन कारों का इस्तेमाल अधिक होगा। बजट के बाद होम लोन लेना भी सस्ता होगा, मतलब घर खरीदना सस्ता होगा। सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी। साबुन, शैंपू, बालों का तेल, टूथपेस्ट, डेटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान जैसे पंखे, लैम्प, ब्रीफ केस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में प्रयुक्त सामान लैसे बर्तन, गद्दा, बिस्तर, कश्मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्ता, मयोनेज, धूपबत्ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन। ऊन और ऊनी धागे सस्ते।
Updated on:
05 Jul 2019 03:01 pm
Published on:
05 Jul 2019 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
