6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat Train: राजस्थान की वंदेभारत में सीटें हुई फुल,अब तक 5000 लोगों ने की यात्रा

Vande Bharat Train : राजस्थान की पहली वंदेभारत सेमी हाईस्पीड ट्रेन पूरे जनमानस पर छा गई है। चार दिन से ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई जा रही है।

2 min read
Google source verification
Vande Bharat Train

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train : राजस्थान की पहली वंदेभारत सेमी हाईस्पीड ट्रेन पूरे जनमानस पर छा गई है। चार दिन से ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई जा रही है। इस ट्रेन का व्यवसायिक संचालन शुरू हुआ है तो उसके बाद लगातार ही यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इससे पहले दिल्ली के लिए जयपुर से संचालित होने वाली डबल डेकर ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद थी। वंदे भारत में पिछले तीन दिन में पांच हजार से ज्यादा लोग सफर कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी लगातार इसके संबंध में पोस्ट कर रहे हैं। इसके चलते वंदे भारत ट्रेन का काफी प्रचार हो रहा है। सीनियर डीसीएम-अजमेर विवेक रावत बताते हैं कि ट्रेन का डिजायन आधुनिक और तकनीक नई है। स्पीड ज्यादा है। ट्रेन में सफर को लोग उत्सुक हैं। इसलिए अच्छा ट्रैफिक मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : डबल डेकर ट्रेन रद्द, अब सिर्फ वंदेभारत चलेगी

इस तरह बढ़े यात्री
13 अप्रेल को पहले दिन 569 यात्री गए थे। इस दिन करीब 33 प्रतिशत ऑक्यूपेन्सी रही। वापसी में दोगुने से ज्यादा 1155 लोगों ने सफर किया।दूसरे दिन 14 अप्रेल को यात्रियों का आंकड़ा 868 हो गया था। तीसरे दिन 15 अप्रेल को भी यात्रीभार में बढ़ोतरी रही। दूसरे और तीसरे दिन ट्रेन की यात्री क्षमता के अनुपात में ऑक्यूपेन्सी 50 प्रतिशत हो गई। दिल्ली से अजमेर की ओर आने वाले यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 14 अप्रेल को इनकी संख्या 1211 रही। वहीं आने की ऑक्यूपेन्सी 90 प्रतिशत से ज्यादा है।

ये है कारण

समय के साथ दे रही है सुविधा

ट्रेन समय और सुविधा के हिसाब से लोगों की जरूरत पूरी कर रही है। दिल्ली कैंट के स्टेशन के पास मेट्रो स्टेशन भी है। जहां से लोग दिल्ली तक सुविधापूर्वक जा सकते हैं।
राजीव धनखड़, डीआरएम-अजमेर


वंदे भारत ट्रैफिक फैक्ट फाइल

13 अप्रेल- अजमेर से दिल्ली- 569
दिल्ली से अजमेर- 1155
14 अप्रेल- अजमेर से दिल्ली- 868
दिल्ली से अजमेर- 1211
15 अप्रेल- अजमेर से दिल्ली- 871

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग