3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: डबल डेकर ट्रेन रद्द, अब सिर्फ वंदेभारत चलेगी

Indian Railways : अजमेर से वंदेभारत एक्सप्रेस चलने के बाद जयपुर से चलने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस का रदद कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 15 Apr 2023, 7:59 AM IST

vandebharat.jpg

vandebharat

Indian Railways : अजमेर से वंदेभारत एक्सप्रेस चलने के बाद जयपुर से चलने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस का रदद कर दिया गया है। अब यह ट्रेन 16 और 18 अप्रेल को रदद रहेगी। उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला और रेवाड़ी सेक्शन के बीच पालम व बिजवासन के मध्य ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है। इसके कारण डबल डेकर, आलाहजरत एक्सप्रेस सहित बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। वहीं हाल ही में शुरू हुई अजमेर से दिल्ली कैंट जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का भी संचालन प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस, जानिए कितना चुकाना होगा किराया

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 12985 और 86 जयपुर दिल्ली डबल डेकर 16 और 18 अप्रैल को रदद रहेगी। इसके अलावा दिल्ली रूट की अन्या 17 ट्रेनों का संचालन अलग अलग दिन रदद रहेगा। ट्रेन संख्या 20977 और 78 अजमेर दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 16 और 18 अप्रैल को गुड़गांव तक ही किया जाएगा।

ट्रेन नंबर 14646 जम्मूतवी जैसेलमेर शालीमार एक्सप्रेस और देहरादून से ओखा जाने वाले उत्तरांचल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली, रेवाड़ी, भिवानी होते हुए जाएगी। आलाहजरत एक्सप्रेस 16 और 18 अप्रैल को दिल्ली अबोहर रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी, अबोहर होते हुए दिल्ली जाएगी और फिर वहां से बरेली के लिए रवाना होगी।