8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : भजनलाल मंत्रिमंडल के साथ वसुंधरा राजे के ‘भविष्य’ पर भी सस्पेंस, दिल्ली से आई ये लेटेस्ट अपडेट

Ex CM Vasundhara Raje Laatest News : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का काउंटडाउन, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भूमिका पर भी सस्पेंस, भजनलाल सरकार में क्या रहेगी राजे की भूमिका? आलाकमान ने क्या तय की है पूर्व सीएम की ज़िम्मेदारी? 'शपथ' के बाद से नई दिल्ली में सक्रीय हैं राजे, दो बार रहीं मुख्यमंत्री- तीसरी बार रह गईं वंचित  

2 min read
Google source verification
1.jpeg

प्रदेश की भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का जितना बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है, उतना ही ज़्यादा इंतज़ार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की आगामी भूमिका को लेकर भी हो रहा है। भजनलाल सरकार में राजे की भूमिका क्या रहेगी? क्या उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा? मंत्री बनाया गया तो कौन सा महकमा दिया जाएगा? और मंत्री बनाया भी गया, तो पहली बार के विधायक से मुख्यमंत्री बने भजनलाल अपने से 'सुपर सीनियर' राजे को भविष्य में किस तरह निर्देशित करेंगे? इस तरह के तमाम सवाल राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों में उठ रहे हैं।


फिलहाल दिल्ली में एक्टिव हैं पूर्व सीएम
वसुंधरा राजे फिलहाल नई दिल्ली में ही सक्रीय दिखाई दे रही हैं। राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन उन्होंने विधायक पद पर पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। दो दिवसीय इस सत्र में शामिल होने के बाद से वे राष्ट्रीय राजधानी में ही हैं। वे वहां भाजपा पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल हो रही हैं। गौरतलब है कि पूर्व सीएम होने के साथ ही राजे भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

ये भी पढ़ें : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल गठन में देरी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने ये क्या कह डाला?

समर्थकों को 'बड़ी ज़िम्मेदारी' का इंतज़ार
वसुंधरा राजे के समर्थकों को भले ही अपनी नेता के तीसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बनाने से मायूसी हुई है, लेकिन उन्हें अब भी उम्मीद है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हें कोई बड़ी ज़िम्मेदारी सौंप सकता है।

ये भी पढ़ें : फिर लगने जा रहा पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा, जानें क्या है बड़ी वजह?

नड्डा के संकेत- 'बढ़ेगा कद'!
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के 'भविष्य' को लेकर बड़ा बयां दिया था। नई दिल्ली में आयोजित एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में नड्डा ने साफ़ किया था कि इन तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के अब तक के अनुभव और पार्टी में भूमिका को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा। उन्हें उनके कद के अनुसार नया ज़िम्मा ज़रूर दिया जाएगा।

तीन दिन में पचास से ज्यादा विधायक मिले सीएम से

मंत्री पद की आस लिए पिछले तीन दिन में पचास से ज्यादा विधायक सीएम से मिले हैं। एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए सीएम से दिल्ली में भी कुछ विधायकों ने मुलाकात की। पिछले तीन दिन में विधायक हमीर सिंह भायल, अनीता भदेल, संजय शर्मा, धर्मपाल गुर्जर, जवाहर सिंह बेडम, डॉ. शेलेष सिंह, छगन सिंह राजपुरोहित, शत्रुघन गौतम सहित कई विधायक मुलाकात कर चुके हैं।

किसे पता क्या होगा?

भाजपा के एक विधायक, जो पांच बार से विधायक बनते आ रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली में राजस्थान से जुड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे थे और मंत्री बनने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। एक बड़े नेता ने मारवाड़ के इन विधायक को बस यही कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम में जिस तरह से सबको चौंकाया गया है, वैसा ही मंत्रिमंडल में भी दिखेगा। लॉबिंग करने से कुछ हासिल होने की उम्मीद कम ही है।