5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल गठन में देरी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने ये क्या कह डाला?

Congress reacts on Bhajan Lal Cabinet : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। डोटासरा ने मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी को गंभीर विषय बताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
congress leader govind singh dotasara on bhajan lal

राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं मंत्रियों के नामों के ऐलान में हो रही देरी पर अब मुख्य विरोधी दल का ज़िम्मा संभाल रही कांग्रेस भी मुखर होने लगी है। इसी क्रम में अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है।

डोटासरा ने मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी को गंभीर विषय बताया है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब जब मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम का चयन हो गया है तो फिर मंत्री बनाये जाने में देरी क्यों हो रही है।

डोटासरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जहां जा रहे हैं, वहां दोनों डिप्टी सीएम को साथ लेकर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उन्हें छोड़ नहीं रहे हैं। दो डिप्टी सीएम बनाये हैं तो कम से कम उन्हें महकमें बांटकर ज़िम्मेदारी दे देनी चाहिए।