
जयपुर। प्रदेश में सवा साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पूरी तरह से एक्टिव मोड पर आ चुकी हैं, वसुंधरा राजे लगातार देव दर्शन यात्रा और जनसभाओं के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं।
शनिवार को जयपुर और विराट नगर दौरे के दौरान कई जगह पर वसुंधरा राज्य का भव्य स्वागतकिया गया था। इसी बीच रविवार को अल सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अचानक जयपुर की हृदय स्थली माने जाने वाले सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकली, जहां उन्होंने तकरीबन पौने घंटे तक मॉर्निंग वॉक किया। सेंट्रल पार्क में रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोग भी अचानक पूर्व ख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सेंट्रल पार्क में भ्रमण करते हुए देख कर चौंक गए।
इस दौरान कई लोगों ने वसुंधरा राजे को हाथ जोड़कर उनका अभिवादन भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी लोगों से उनके हालचाल जाने। खुद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके सेंट्रल प्रांत में मॉर्निंग वॉक की फोटो पोस्ट की। अचानक वसुंधरा राजे के मॉर्निंग वॉक के दौरे को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सेंट्रल पार्क के दौरे को चुनावी माहौल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
लंबे समय बाद सेंट्रल पार्क का दौरा
सूत्रों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लंबे समय के बाद सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंची थी, बताया जाता है कि मुख्यमंत्री काल में ही वसुंधरा राजे एक या दो बार सेंट्रल पार्क के दौरे पर आई थीं लेकिन आज अचानक सेंट्रल पार्क मे भ्रमण करके वसुंधरा राजे चर्चाओं में है। इससे पहले हाल ही में बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर, पाली, बीकानेर, चूरू, उदयपुरवाटी और विराट नगर के दौरा किया था।
राजे ने 30 सितंबर को बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, जालौर के सुंधा माता मंदिर, पाली के अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी आश्रम के दर्शन किए थे और उसके बाद वसुंधरा राजे ने 9 अक्टूबर को बीकानेर के देशनोक में करणी माता मंदिर के पूजा अर्चना की थी। साथ ही बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी और चूरू बीदासर में भी एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की थी।
वीडियोः- मॉर्निंग वॉक के लिए सेंट्रल पार्क पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
Published on:
16 Oct 2022 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
