25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर वसुन्धरा राजे का बड़ा बयान, बोलीं- ‘नारी हर जिम्मेदारी में निपुण, चाहे…’

JP Nadda Jaipur Visit: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, फोटो- BJP राजस्थान

JP Nadda Jaipur Visit: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

नारी शक्ति का प्रतीक थीं अहिल्याबाई- राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। राजे ने कहा कि मालवा के होल्कर वंश की महारानी अहिल्या बाई ने 28 वर्षों तक शासन किया और धर्म व जनता की रक्षा में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया, जो आज भी उनकी महानता का प्रतीक है। राजे ने कहा कि होल्कर और सिंधिया राजघरानों का मालवा मराठा सल्तनत में महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

राजे ने अहिल्या बाई को महिला गौरव का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, चाहे वह शासन हो या राशन। उन्होंने सुझाव दिया कि हर महिला को अहिल्या बाई के वाडा (महल) का दौरा करना चाहिए ताकि उनकी महानता को समझ सकें। राजे ने कहा कि अहिल्या बाई रानी होकर भी महलों में नहीं रहीं, बल्कि जनता के बीच रहीं और उनके लिए कार्य किया।

पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को अहिल्या बाई के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के समान रास्तों पर चलती हैं, लेकिन वे कभी थकान का रोना नहीं रोतीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर और बाहर दोनों का काम संभालती हैं। खाना बनाती हैं, बर्तन साफ करती हैं, बच्चों को संभालती हैं, फिर भी पुरुषों की तरह जूते फेंककर यह नहीं कहतीं कि मैं थक गई।

अहिल्याबाई होल्कर महान शासक थीं- सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक और दूरदर्शी महिला थीं, जिन्हें सुशासन का प्रतीक माना जाता है। बीजेपी ने उनके विचारों को अपनाकर कीर्तिमान रचे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी थी जो पंचायत से संसद तक छाई थी, लेकिन आज उसका हश्र सबके सामने है। बीजेपी ने विचारों के आधार पर नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

यहां देखें वीडियो-


जयपुर में खुली जीप में निकली तिरंगा यात्रा

बता दें इससे पहले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर सवा बारह बजे जयपुर पहुंचे और जवाहर सर्किल से एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) तक खुली जीप में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं ने तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में गर्भ की पाठशाला योजना, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, और गर्भावधि मधुमेह प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में 10 जिलों के 4,125 चयनित संस्थानों पर ये सुविधाएं शुरू होंगी। साथ ही, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डिजिटल कॉफी बुक का विमोचन भी हुआ।

यह भी पढ़ें : जेपी नड्डा बोले- डबल इंजन की सरकार राजस्थान के लिए ताकत, जनता से की अपील- ‘इस उजाले को संभाल कर रखें…’