
Vegetable Price
जयपुर ।
प्रदेश में एक बार फिर सब्जियों के महंगे होने से आम आदमी पर मार महंगाई की मार पड़ रही है। जयपुर जिले और आसपास के स्थानों से मुहाना मंडी में सब्जियों की आवक अचानक कम हो जाने से सब्जियों के दामों में तीस फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। इतना ही नहीं सब्जियों की मांग के अनुरूप आपूर्ति प्रभावित होने से दूसरे राज्यों से सब्जियों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढऩे से आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में ओर बढ़ोतरी हो सकती है। बाहरी राज्यों से सब्जी की आपूर्ति होने के कारण अगले करीब दो महीने ने शहरवासियों को महंगे दामों में सब्जी खरीदनी पड़ेगी।
इस कारण पड़ेगा सब्जी के दामों पर असर
दरअसल, मुहाना मंडी में जयपुर जिले के तुंगा, बस्सी, कोटपूतली, चौंमूं के साथ ही जयपुर जिले के आसपास के ग्रामीण इलाकों से सब्जियों की आवक होती है। लेकिन पिछले पांच छह दिन से सब्जियों की आवक लगभग बंद सी हो गई है। इसके पीछे वजह यह है कि स्थानीय स्तर पर सब्जियों की पैदावार का सीजन खत्म हो गया है। अब नई सब्जियां अगस्त अंत और सितंबर तक बाजार में आ पाएंगी।
आलू-प्याज के दाम भी ला रहे है पसीना
स्थानीय स्तर से सब्जियों की आवक कम होने से मंडी विक्रेताओं को महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, गुजरात से सब्जियों की मांग बढ़ जाएगी। ऐसे में बाहरी राज्यों से सब्जियों का परिवहन मंहगा होने से इनके दामों में भी बढ़ोतरी होगी। इससे आने वाले दिनों में सब्जियां ओर महंगी हो सकती हैं। स्थानीय स्तर पर सब्जी की आवक फिर से अगस्त सिंतबर से शुरू होने के बाद ही दामों में कमी आएगी।
लोग हो रहे हैं परेशान
आपको बता दें कि जिले और आसपास के स्थानों से मुहाना मंडी में सब्जियों की आवक कम हो जाने के कारण सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आवक घटने से सब्जियों के भावों में उछाल आया है। साथ ही लोग महंगे दामों से परेशान हो रहे है। वहीं खुदरा दुकानदारों का कारोबार भी घटकर आधा रह गया है।
सब्जियों के भाव (प्रति किलो)
टमाटर - 30 रुपए
प्याज - 20 रुपए
आलू - 20 रुपए
भिंडी - 50 रुपए
हरीमिर्च - 4 रुपए
धनिया - 60 रुपए
टिंडा - 100 रुपए
नींबू - 50 रुपए
फूलगोभी- 80 रुपए
पत्तागोभी - 30 रुपए
बैंगन - 30 रुपए
अदरक - 100 रुपए
शिमला मिर्च - 80 रुपए
गाजर - 40 रुपए
परमल - 50 रुपए
ग्वार फली - 60 रुपए
पालक - 20 रुपए
Published on:
02 Jul 2018 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
