6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज: आखिरी दर्शन के लिए उमड़े लाेग
Play video

अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज: आखिरी दर्शन के लिए उमड़े लाेग

www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार 17 अगस्त को दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए तमाम नेता और आम लाेग आ रहे हैं। वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया है। लोग शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक उनके आवास पर श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय से शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा।