संबंधित सेवा नियमों में अंकित योग्यता व पात्रता रखने वाले अनुभवी सेवानिवृत कार्मिक तथा निजी अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति घंटे की दर से मानदेय का भुगतान किया जावेगा।
योजना के अन्तर्गत तुंगा, बस्सी, बांसखोह, जमवारामगढ़, नायला, चाकसू, कोटखावदा, फुलेरा, सांभरलेक, गोविन्दगढ़, उदयपुरिया, अमरसर, राडावास, मनोहरपुर, शाहपुरा एवं राजकीय सवित्री बाई फुले कन्या छात्रावास शाहपुरा के लिए आवेदन 16 सितंबर 2024 तक कर सकते हैं।