6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dussehra 2022: आंखों से अंगारे बरसाएगा सबसे ऊंचा रावण, आकाश में star fight

Vijayadashami festival 2022: आश्विन शुक्ल दशमी पर बुधवार को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दिन छत्र योग के साथ कुमार व रवि योग का संयोग रहेगा।

2 min read
Google source verification
Dussehra 2022: आंखों से अंगारे बरसाएगा 105 फीट का रावण, आकाश में star fight

Dussehra 2022: आंखों से अंगारे बरसाएगा 105 फीट का रावण, आकाश में star fight

Vijayadashami festival 2022: जयपुर। आश्विन शुक्ल दशमी पर बुधवार को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दिन छत्र योग के साथ कुमार व रवि योग का संयोग रहेगा। दोपहर में 47 मिनट का विजय मुहूर्त रहेगा। वहीं कोविड के चलते दो साल बाद फिर शहर में दशहरा मेले के आयोजन होंगे। धूं—धूं कर रावण के पुतलों का दहन होगा। इस बीच आकर्षक रोशनी और आतिशबाजी भी देखने लायक होगी। शहर में 105 फीट तक के रावण के पुतलों का दहन होगा।

105 फीट का रावण और 90 फीट कुंभकर्ण
आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में राजधानी के सबसे ऊंचे 105 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन होगा। राममन्दिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया है। दशहरा महोत्सव संयोजक राजीव मनचंदा ने बताया कि 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण का मुकुट 15 फीट का होगा। रावण के हाथ-कंधों को बीते साल के मुकाबले बड़ा आकार दिया है।

यह भी पढ़े: रावण दहन की तैयारियां देखने नंगे पांव पहुंची महापौर

आंखों से अंगारे बरसते आएंगे नजर
मनचंदा ने बताया कि दहन के समय रावण की आंखों से अंगारे बरसते नजर आएंगे। मुंह से आग के गोले और नाभि-सिर पर अग्निचक्र चलेगा। तलवार से चिंगारियां फूटेंगी। इस बीच आसमान में आतिशबाजी से स्टार वार होगा। रावण की पोशाक चमकती नजर आएगी। रावण का भयानक रूप भी लोगों को आकर्षिक करेगा।

शोभायात्रा में राजकुमार व वनवासी राम आएंगे नजर
रावण दहन से पहले श्रीराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, राममन्दिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा कोषाध्यक्ष केशव वेदी ने बताया इस बार शोभायात्रा में पंचवटी में रामजानकी और स्वर्ण मृग, जटायु उद्धार, ताड़का वध के साथ श्रीराम व लक्ष्मण राजकुमार रूप में आएंगे। वहीं वनवासी राम लक्ष्मण भी नजर आएंगे। शोभायात्रा के दशहरा मैदान पहुंचने पर भगवान राम अग्निबाण चलाकर रावण की नाभि का अमृतकुंड सुखाएंगे।