Vijayadashmi जयपुर। विजयादशमी पर बुधवार को शहर में दशहरा मेले का आयोजन होगा। आदर्श नगर दश्हारा मैदान में 105 फीट उंचा रावण का पुतला दहन होगा। हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने सोमवार को दशहरा मैदान में मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
महापौर मुनेश गुर्जर ने नंगे पैर ही दशहरा मैदान में तैयारियों का निरीक्षण किया, इस दौरान महापौर ने उद्यान शाखा और लाइट शाखा के अधिकारियों के साथ दशहरा ग्राउंड का दौरा किया। महापौर ने उद्यान शाखा और लाइट शाखा के अधिकारियों के साथ दशहरा ग्राउंड का दौरा किया।
महापौर मुनेश गुर्जर ने उद्याधन शाखा के रविन्द्र सिंह पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए, वहीं लाइट शाखा के एक्सईएन को लाइट व्यवस्था पुख्ता करने और पर्याप्त लाइटिंग करने के निर्देश दिए। इससे पहले महापौर ने आदर्श नगर श्रीराम मंदिर के आसपास शोभायात्रा मार्ग का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों केा रोड पर पेचवर्क करने के निर्देश दिए।