
रामनगर असवारी डूंगरी निवासी मक्खनलाल शर्मा @ नगर परिषद ने नालों की सफाई अभियान तो चलाया, लेकिन सफाई अधूरी रहने से बारिश होते ही शहर और कॉलोनियों में जलनिकासी व्यवस्था फिर चरमरा गई। शहर में करीब डेढ़ दशक से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, जिसके स्थायी समाधान की आवश्यकता है।
अमरनाथ कॉलोनी निवासी शिवशंकर शर्मा @ शहर में स्मैक, गांजा, चरस, नशीले इंजेक्शन और टेबलेट की कथित खुलेआम सप्लाई पर ङ्क्षचता जताई। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई युवा नशे की लत के कारण अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
Updated on:
08 Aug 2026 06:01 am
Published on:
08 Aug 2026 06:01 am
