17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: 20 से ज्यादा मामलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर ऐसे बनाता था दबदबा, 9 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा

Rajasthan Crime: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरुग्राम के खेड़की दौला क्षेत्र में दबिश देकर वांछित आरोपी को हिरासत में लिया, जिसे बाद में कोटपूतली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो डालकर दबदबा बनाने वाला और पिछले नौ माह से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरुग्राम के खेड़की दौला क्षेत्र में दबिश देकर वांछित आरोपी को हिरासत में लिया, जिसे बाद में कोटपूतली पुलिस ने गिरफ्तार किया। फरार, हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधियों की धरपकड के लिए एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने विशेष निगरानी रखने व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर एएसपी नाजिम अली उप अधीक्षक राजेन्द्र कुमार बुरड़क व थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई।

टीम लगातार सूचना तंत्र सक्रिय रख आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसके तहत वांछित हार्डकोर अपराधी प्रदीप रावत पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सूचना संकलन के बाद टीम को आरोपी के गुरुग्राम क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व विशेष टीम ने खेड़की दौला इलाके में दबिश देकर प्रदीप रावत को पकड़ लिया। हिस्ट्रीशीटर प्रदीप रावत निवासी रावतां की ढाणी से अवैध हथियारों व उसकी गैंग से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पुलिस गहनता से अनुसंधान कर रही है।

आरोपी थाना बासदयाल फायरिंग प्रकरण में भी काफी समय से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कोटपूतली में 7, खेतड़ी नगर में 1, सिंघाना में 2, प्रागपुरा में 3, चिड़ावा, चंदवाजी, प्रतापनगर उदयपुर, सदर नीमकाथाना, बानसुर, अजीतगढ़, सुभाष नगर भीलवाड़ा, नागल चौधरी, झोटवाड़ा , मुहाना व लालकोठी जयपुर में 01-01 प्रकरण दर्ज हैं।