
पंचायत-ललवाड़ी | जिला- टोंक | प्रशासक- देवालाल गुर्जर
श्रीसुखपुरा बांध से ललवाडी पंचायत के किसानों का सपना हुआ पूरा, अब नहरों की है जरूरत
निवाई.उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ललवाडी में स्थित श्रीसुखपुरा बांध पर की पक्की पाळ, एक किलोमीटर नहर और ग्रेवल रोड बनाने से ग्रामीणों को बहुत राहत मिली है। बांध से नहर में पानी छोड़ने से किसानों की फसलों को अत्यधिक फायदा मिल रहा है। जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। ग्राम पंचायत प्रशासक व सरपंच देवालाल गुर्जर की पहल पर करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से कच्चे बांध को पक्का बनाया गया है। प्रशासक ने बताया कि पाल पर पार्क बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्या हुआ, क्या नहीं
ग्राम पंचायत ललवाडी में करीब 50 वर्षों से ग्रामीणों की लंबित मांग संग्रामपुरा से पंचायत मुख्यालय ललवाडी तक और विजयगोविन्द्पुरा से अणतपुरा तक सड़क निर्माण की मांग अभी तक अधूरी ही रह गई है।
पत्रिका की नजर
ग्राम पंचायत द्वारा विभिन्न जगहों पर लंबित मांगों का निस्तारण करते हुए सीसी रोड बनाई गई है। तथा जहां सड़क का अभाव है वहां के प्रस्ताव भी बनाकर भेज दिए गए है। आम रास्तों से अतिक्रमण हटे है। बांध पर चिल्ड्रन पार्क, झूले और वॉकिंग रेप बनाकर ग्रामीणों को शहर जैसी सुविधा दी जा सकती है।
फोटोकेप्शन
एनई0108सीडी-निवाई. ग्रास पंचायत ललवाड़ी में पक्का बनाया गया बांध।
Updated on:
02 Aug 2026 06:01 am
Published on:
02 Aug 2026 06:01 am
