5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: दिल्ली में कोहरा, राजस्थान में बारिश की चेतावनी

- तापमान में हुई गिरावट, 8 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

May 04, 2023

Weather News

Weather update

जयपुर. दिल्ली में आज सुबह के मौसम ने सबको चौंका दिया। लोगों की नींद खुली तो कोहरा छाया हुआ था। तापमान भी दिल्ली और एनसीआर में तकरीबन 15-16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ था। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई है। कुछ ऐसी स्थिति राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह वाहनों पर ओस जमीं दिखी। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह दिखने लगा है। इसके चलते मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए आंधी, तूफान और तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के भरतपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बादल बरसने की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 मई तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

असामान्य है मई में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का आना
दिल्ली में बारिश होने की मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ मध्य सागर यानी मेडिटेरेनियन सी से चलने वाली नमी भरी हवाओं से आता है। भारत के उत्तरी इलाकों में इसकी वजह से आमतौर पर अक्टूबर से लेकर फरवरी के महीने तक ही बारिश देखने को मिलती है। कई बार अप्रेल के महीने तक भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखा गया है, लेकिन मई में ऐसा सिस्टम बनना काफी कम देखा गया है।

5 मई से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी भारत का रुख कर रहा है, जो पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का एक नया स्पेल ले कर आ सकता है। 8 मई तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मई की ठंड ने क्लाइमेट चेंज पर बहस को दिया नया मोड़ दिया है। मई में हीटवेव की बजाए देशभर में सुहाना मौसम हो रहा है।


राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में 5 मई तक ओले भी पड़ सकते हैं। इसी सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर 7 मई तक प्रदेश की कई जगहों में देखने को मिलेगा और 8 मई तक इसी तरह मौसम का मिजाज रहेगा। बारिश के कारण पूरे प्रदेश में तापमान गिर गया है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है और मई के महीने में भी कोहरा दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, 10 मई तक हीटवेव चलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जोधपुर, कोटा, पाली, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, जयपुर, अजमेर, दौसा, चित्तौडग़ढ़, भरतपुर, उदयपुर, धौलपुर, करौली के इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं।कई जगहों पर बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं और आंधी भी आ सकती है.।

आज बारिश की संभावना
आज सवाईमाधोपुर, सिरोही, डूंगरपुर, भरतपुर, प्रतापगढ़, कोटा, जालोर, जैसलमेर, करौली, बारां, बीकानेर, उदयपुर, झालावाड़, चित्तौडग़ढ़, बाड़मेर के जिलों में जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।