5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहर बरपाएगी सर्दी! दिवाली की रात सीजन की सबसे सर्द रात, पहाड़ों पर शून्य से नीचे गया पारा

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Nov 08, 2018

cold

जयपुर। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण लेह—लद्दाख में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इसका असर अब पूरे प्रदेश में दिखने लगा है। जिसके चलते गुलाबी नगर जयपुर में भी इसका असर महसूस होने लगा है। दीपावली की रात जयपुर शहर में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इन दिनों हवा की दिशा दक्षिण—पूर्व है, इसके कारण हिमालय की पहाड़ों की ठंड जयपुर तक पहुंच रही है। बीती रात कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में पारा जमाव बिन्दु से नीचे पहुंच गया है। इसके चलते जयपुर में भी ठंड का असर बढऩे की संभावना है। आज सुबह जयपुर में धूप खिलने के बावजूद सर्द हवा के कारण सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर में बर्फबारी को देखते हुए जयपुर में सर्दी बढऩे के असार हैं।


कहर बरपाएगी सर्दी
सर्दी आने वाले दिनों में और कहर ढाहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिन सुबह के वक्त पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। 8 और 9 नवंबर के बीच उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्य कोहरे की चादर छाई रहेगी। तापमान गिरेगा। 13-15 नवंबर को मौसम विभाग ने हिमालय पर भारी बारिश/हिमपात की संभावना है।