26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Weather Change From Tomorrow : पश्चिमी विक्षोभ और मोका तूफान राजस्थान में लाएगा राहत की बारिश

Weather Change From Tomorrow : पश्चिमी विक्षोभ और मोका तूफान राजस्थान में लाएगा राहत की बारिश

Weather Alert Western Disturbance Changed Rain Storm Patterns IMD Forecast: बंगाल की खाड़ी में उठा मोका चक्रवाती तूफान गुरुवार को और अधिक शक्तिशाली हो गया। इसका असर राजस्थान पर भी दिखाई दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 12 May 2023, 7:28 AM IST

Western Disturbance Changed Rain Storm Patterns

Western Disturbance Changed Rain Storm Patterns


Weather Alert Western Disturbance Changed Rain Storm Patterns IMD Forecast: बंगाल की खाड़ी में उठा मोका चक्रवाती तूफान गुरुवार को और अधिक शक्तिशाली हो गया। इसका असर राजस्थान पर भी दिखाई दिया। तूफान के प्रभाव से पश्चिमी हवा का सिस्टम प्रबल हो गया और भीषण गर्मी पड़ी। आसमां से अंगारे बरसने के कारण सड़क मार्ग और रेल की पटरियों पर मृग मरीचिका प्रभाव नजर आने लगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मोका और अधिक प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग में लू चलने की प्रबल आशंका है। इस सीजन में यह पहला मौका होगा, जब प्रदेश हीटवेव की चपेट में आएगा। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे लोगों को लू से बचने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री को पार करने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ ने बदली टर्फ लाइन, घटती आर्द्रता आज से बदल देगी मौसम

शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ
शनिवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे धूल भरी हवा अथवा आंधी आएगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ छींटे भी गिर सकते हैं। यह प्रबल नहीं है लेकिन शेखावाटी सहित कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखाई देगा।

45 डिग्री के नजदीक पहुंचा पारा
तेज गर्मी के कारण तापमान में भी एकदम से छलांग लगाई है। कुछ स्थानों पर पारा 45 डिग्री के आस-पास पहुंच गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में 44.1, जालोर में 44, फलौदी में 43.6, बीकानेर व टोंक में 43.5, जोधपुर में 43.3, चूरू में 43.2 और कोटा में 43 डिग्री पर तापमान पहुंच गया।