7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video Weather News: कल से प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, होगी बारिश

Video Weather News: जयपुर.पौष मास के बाद अब माघ मास में भी राजस्थान में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कल से प्रदेश में पूरी तरह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

2 min read
Google source verification
Weather Update - कोहरे का कहर शीतलहर का असर ठंड से कांपे, जाने कैसा रहेगा मौसम

patrika

Video Weather News: जयपुर. पौष मास के बाद अब माघ मास में भी राजस्थान में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कल से प्रदेश में पूरी तरह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार कोहरे, शीतलहर के बीच जयपुर समेत अन्य जगहों पर एक बार फिर से मावठ की दस्तक होना शुरू हो चुकी है। जयपुर की बात की जाए तो आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही दौसा, करौली, अजमेर, भीलवाडा, गंगानगर सहित अन्य जगहों पर बूंदाबादी होने से फिजाओं में ठंडक घुल गई है।

वहीं बीती रात सर्दी से भी हल्की राहत महसूस की गई। सभी जगहों पर पारा तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ स क्रिय होने से मेघ बरसने के साथ ही तापमान में कमी देखने को मिलेगी। जयपुर में सुबह हल्की धूप निकलने के बाद आसमां में बादलों ने डेरा डाले रखा।

मौसम विभाग जयपुर केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से उत्तर पश्चिमी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राजस्थान में भी नजर आएगा और कई जिलों में बारिश होगी जिससे दिन और रात का पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को जयपुर, सीकर, झुंझुनू, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही चूरू में ओलावृष्टि हो सकती है।

प्रमुख जगहों का पारा
प्रदेश में बीती रात बुधवार को सबसे कम पारा बूंदी का 5.5, करोली का 7.2, भीलवाडा का 7, वनस्थली का 7, अलवर का 7.8, जयपुर का 9.6,पिलानी का 11.9, सीकर का 11.5, कोटा का 5.6, चित्तौड का 7.2, बारां का 6.5, हनुमानगढ का 9.7, सवाईमाधोपुर का 8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

यहां बरसे मेघ
प्रदेश में बीते 24 घंटे में आज सुबह तक हनुमानगढ में 1.5, बूंदी में 0.5,श्रीगंगानगर में 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।