
सीकर के फतेहपुर में जमीं बर्फ।
जयपुर. राजस्थान में इन दिनों सर्दी कहर बरपा रही है। अधिकांश जिले सर्दी की चपेट में हैं। कई जिलों में कोहरा तो छंट गया है, लेकिन अब पारा जमाव बिंदू के नीचे चला गया है। हाड़ कंपाने सर्दी से आमजन पस्त है। सीकर जिले में बीती रात पारा जमाव बिंदू से नीचे चला गया। वहीं राजधानी जयपुर में भी बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और गलनभरी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।
सर्द हवा से छूटी धूजणी
प्रदेश के मैदानी इलाकों में तेज गति से चल रही उत्तरी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हाडक़ंपाने वाली सर्दी से आमजन बेहाल है और कड़ाके की सर्दी के प्रकोप के चलते लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। बीती रात आसमान साफ होते ही पारे की उलटी चाल ने धूजणी छुड़ाई।
सीकर जिले में सीजन में पहली बार पारा जमाव बिंदू से नीचे चला गया। सीकर में पारा माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0, श्रीगंगानगर4.3, बीकानेर 5.8, जैसलमेर 7.0 और अजमेर 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात
राजधानी में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। पारा करीब दो डिग्री गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। बीते 48 घंटे में पारे में करीब 5 डिग्री तक हुई गिरावट हुई। जिल में कड़ाके की सर्दी का जोर रहा। जिले के जोबनेर कस्बे में बीती रात पारा जमाव बिंदू पर जम गया और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।
खेत खलिहानों में बर्फ की हल्की परत बिछी भी नजर आई। राजधानी में बीती रात बीते 5 साल में सबसे सर्द रात रही। वर्ष 2018 में शहर का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया वहीं उसके बाद अब फिर से पारे में रेकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।
Updated on:
11 Jan 2024 11:43 am
Published on:
11 Jan 2024 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
