
weather news: राजसथान में इस माह दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है और इसके चलते 8 व 9 मार्च को प्रदेश के आधे जिलों में बारिश होगी और फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की माने तो 7 मार्च को केवल उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। उधर, तापमान की बात की जाए तो फिर से उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। उधर, बारिश के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
8 को 16 और 9 मार्च को 12 जिलों में बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है और वायुमंडल के निचले स्तरों में पूर्वी हवाओं में टर्फ बनने से 7 से 9 मार्च के दौरान राज्यों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 मार्च को कोटा व उदयपुर संभाग में छुटपुट बारिश और 8 व 9 मार्च को इस सिस्टम का असर उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में दिखाई देगा। जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होगी। 8 मार्च तो 16 जिले और 9 मार्च को 12 जिलों में बारिश का असर दिखाई दे सकता है। पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 10 मार्च को समाप्त होने के बाद प्रदेश का मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
बढ़ रही अन्नदाताओं की मुश्किलेें
मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से एक बार फिर से अन्नदताओं की चिंता बढ़ गई है। खेतों में सरसों, चने, गेहूं, जौ की फसल कटी पड़ी हैं। ऐसे में यदि बारिश-ओले गिरते हैं तो इससे फसल खराब होने की आशंका है। होली के बाद से मंडियों में सरसों, गेहूं की फसल बिक्री के लिए आने लगेंगी।
किस संभाग में कब होगी बारिश
7 मार्च को पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
8 मार्च को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। भरतपुर संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
9 मार्च को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
जिलेवार बारिश की संभावना
8 मार्च को भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, राजसमंद, अजमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, जोधपुर, नागौर आदि में कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना है।
9 मार्च को भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, राजसमंद, जोधपुर, पाली और नागौर जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान
8 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
9 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
10 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
11 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
12 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
Published on:
07 Mar 2022 07:05 am
