7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: अगस्त माह में बारिश को लेकर बन गया ये ​रिकॉर्ड, जानिए सितंबर में कब से होगी बारिश

Weather News Rajasthan: हर साल अगस्त माह में ही सबसे अच्छी बारिश होती है, लेकिन इस बार अगस्त सूखा बीता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगस्त 2023 में 30.9 मिमी बारिश हुई जो कि अगस्त माह के इतिहास में तीसरी सबसे कम बारिश रही।

2 min read
Google source verification
Weather News Rajasthan, Monsoon Rain September Weather Update

weather news Rajasthan: हर साल अगस्त माह में ही सबसे अच्छी बारिश होती है, लेकिन इस बार अगस्त सूखा बीता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगस्त 2023 में 30.9 मिमी बारिश हुई जो कि अगस्त माह के इतिहास में तीसरी सबसे कम बारिश रही। अगस्त माह में 1905 में 15.2 मिमी और 1937 में 27.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सत्र ( जून से सितंबर) में 31 अगस्त 2023 तक 416.3 मिमी बारिश हुई जो 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर इसकी लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 112 प्रतिशत रही । राज्य में प्राप्त बारिश सामान्य (अंतर लंबी अवधि के औसत से 12 प्रतिशत अधिक) रही ।

मौसम विभाग के अनुसार चार महीने के मानसून सीजन में प्रदेश में औसतन 435.6 मिमी बरसात होती है, जबकि अभी तक 416.3 मिमी बारिश हो चुकी है। मानसून की विदाई तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि तब तक यह आंकड़ा औसत बरसात को छू लेगा। अगस्त सूखा बीतने के बाद भी बरसात के आंकड़े का सामान्य अवस्था में पहुंचने का बड़ा कारण बिपरजॉय तूफान और जून-जुलाई में हुई अच्छी बरसात है। उस समय सीजन की 90 फीसदी बरसात हो गई थी।

इस साल अगस्त माह में पिछले सालों की तुलना में बहुत कम बारिश हुई है। इसका पहला कारण अल-नीनो का सक्रिय होना है। दूसरा कारण दक्षिण चीन सागर में कम दबाव वाली प्रणालियों की कम संख्या भी है। मौजूदा अल नीनो स्थितियों के प्रभाव में बंगाल की खाड़ी पर सामान्य पांच के मुकाबले केवल दो कम दबाव वाली प्रणालियां बनी हैं।

यह भी पढ़ें : कुछ देर में इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

इसके साथ ही ‘मैडेन जूलियन ऑसिलेशन’ का प्रतिकूल चरण भी देखा जा रहा है। यह एक समुद्री-वायुमंडलीय घटना है, जो मौसम की गतिविधियों को प्रभावित करती है। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। 4 सितंबर के बाद से इस सीजन में बारिश का अंतिम दौर हो सकता है। अगले महीने के दूसरे पखवाड़े में मानसून का लौटना शुरू होगा और इसकी शुरुआत भी पश्चिमी राजस्थान से ही होगी।

अगस्त माह में बारिश
वर्ष————————बारिश (MM)
1905——————15.2
1937——————27.4
2023——————30.9
1925——————35.7
1911——————40.3
1993——————44.2
2005——————48.3
2000——————52.0
1954——————53.1
1920——————55.5