
Weather Update : पश्चिमी राजस्थान में दो दिन बाद हो सकती है हल्की बरसात
Rain Alert Rajasthan: फिलहाल उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश ने तबाही मचा रखी है। मौतों की संख्या बढ़ रही है और साथ ही नुकसान का आंकलन मुश्किल होता जा रहा है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। रातों रात सड़कें गायब हो गई हैं और पहाड़ों पर बने मकान खाई में जा गिरे हैं। सरकारों ने सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी कर रखी है। इससे एकदम उलट राजस्थान में अब मानूसन गायब है। शहरों में उमस बढ़ती जा रही है और एक आधे घंटे की हल्की बारिश के बाद शूरू हो रहा पसीना काबू नहीं हो पा रहा है। जबकि सावन चल रहा है लेकिन अब सावन में ही बारिश के गायब हो जाने के बाद बिजली की जरूरत फिर बढ़ती जा रही है। अचानक बढ़ने वाली मांग के कारण अब बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसूनी गतिविधियां अगले एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर जिले में गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग की मानें तो अब इस पूरे महीने में कुछ जिलों में हल्की बारिश होने भर की संभावना है। वहीं अगले महीने शुरूआती सप्ताह के बाद पांच से सात दिनों तक अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। यह इस साल मानसून की आखिरी अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल मानूसन पिछले सालों की तुलना में जल्दी विदा हो सकता है।
Published on:
17 Aug 2023 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
