5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : कोटा-उदयपुर संभाग के 10 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का IMD अलर्ट, चूरू में हुई सर्वाधिक बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि कोटा-उदयपुर संभाग में आज 8 जुलाई, 9 जुलाई, 10 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Jul 2025, 7:42 AM IST

Weather Update IMD Alert Rajasthan Today Kota Udaipur Division Heavy to very Heavy Rain Churu received Highest Rainfall

बीकानेर के सूरसागर के पास इकट्ठा पानी, इसमें से निकलते वाहन। पत्रिका फोटो

Weather Update : मानसून मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। इसके अलावा भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। कोटा उदयपुर संभाग में 8 से 10 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। आगामी 9 जुलाई को कोटा संभाग में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

जोधपुर संभाग में आएगी बारिश की कमी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन बारिश की कमी होने की संभावना है। वहीं, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल क्षेत्र के ऊपर बना है एक कम दबाव का क्षेत्र

राजस्थान में सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर थमा। जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम केन्द्र ने मंगलवार से आगामी तीन दिन के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के अनुसार वर्तमान में पश्चिम बंगाल क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है।

चूरू में हुई सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जयपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, फलोदी, डूंगरपुर और दौसा में हल्की बारिश का दौर चला। राज्य में सर्वाधिक बारिश बीते 24 घंटे में चूरू में 38.6 और करौली में 36 मिलीमीटर दर्ज की गई।

टोडाभीम में साढ़े चार इंच बारिश

करौली जिले के टोडाभीम में रविवात रात सर्वाधिक 116 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि करौली जिला मुख्यालय पर 52 एमएम और पांचना बांध पर 55 एमएम बारिश हुई। टोडाभीम में साढ़े चार इंच बारिश के चलते क्षेत्र के खेत लबालब हो गए।