
Weather Alert
weather update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जनवरी माह का अंतिम सप्ताह है, पर राजस्थान में अभी भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि राजस्थान में कोहरे का कहर 1 फरवरी तक जारी रहेगा। आईएमडी ने राजस्थान में शीत लहर के लिए 28 जनवरी तक पहले रेड अलर्ट फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में 27-28 जनवरी तक सुबह के समय घने कोहरे रहने की भी संभावना है। आईएमडी ने बताया कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 जनवरी तक शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
राजस्थान में 30 जनवरी के बाद शीत दिवस की स्थिति में कमी आने लगेगी। वहीं गणतंत्र दिवस के दिन यानि 26 जनवरी को पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने इस जगहों पर भी 30 जनवरी के बाद से ठंड में कमी आने की संभावना जताई है।
जयपुर का मौसम आज कैसा रहेगा जानें
जयपुर का मौसम आज कैसा रहेगा जानें। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में कल 26 जनवरी को मौसम ठंडा था। पर 10 बजे के बाद धूप होने की वजह से मौसम में कुछ राहत आ गई। पर शाम 7 बजे से हवाएं चलने लगीं, जिस वजह से मौसम सर्द हो गया। यह ठंडक सुबह 8 बजे तक बरकरार रही। जयपुर का आज सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है। इस अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान कमी होने का अंदेशा है।
यह भी पढ़ें - Weather Alert : दौसा में गलनभरी ठिठुरन से छूटी धूजणी, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अलर्ट, आज 6 जिलों में रहेगा Cold Day, जानें लेटेस्ट मौसम अपडेट
Updated on:
27 Jan 2024 12:09 pm
Published on:
27 Jan 2024 07:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
