रात और दिन के पारे में भारी गिरावट
राजस्थान में शीतलहर के साथ शीत दिन का भी असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से रात और दिन के पारे में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को 9 जिलों में रात को जहां शीत लहर चली, वहीं दिन में शीत दिन रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें - दौसा में गलनभरी ठिठुरन से छूटी धूजणी, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
माउंट आबू में सबसे कम तापमान रहा
राजस्थान में सबसे कम तापमान माउंट आबू में रहा। माउंट आबू सबसे कम रात का पारा - 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 10.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कई जिलों में दिन में सर्द हवाओं से ठिठुरन बनीं रही।
कल 9 जिलों में चली शीत लहर
मौसम केंद्र के अनुसार अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर में शीतलहर चली। रविवार को अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन घोषित किया गया है।
रात का न्यूनतम तापमान
माउंट आबू - 2
बारां 5.0
सिरोही 5.1
सीकर 5.2
पिलानी 5.3
फतेहपुर 5.5
जयपुर 5.8।
यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अलर्ट, 21 जनवरी को 11 जिलों में चलेगी शीतलहर पड़ेगा घना कोहरा, आज कैसा रहेगा जानें