
Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राजस्थान का मौसम 7-8-9 फरवरी को कैसा रहेगा? तो मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 7-8-9 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घटने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर (AWS) में 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे राज्य में मौसम शुष्क रहा है। जयपुर एवं कोटा संभागों में शीतलहर दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 08.30 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 37 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
7 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
8 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
9 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
बीते एक सप्ताह से मौसम में हुए परिवर्तन पर दिन का तापमान बढ़ने व रात में ठंड का असर जारी रहने से लोग मौसमी बीमारियों की जकड़न में आ रहे हैं। इससे बुखार, खांसी-जुकाम होने की संभावना बढ़ गई है। कोहरे से दृश्यता में कमी होने के कारण वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
Published on:
06 Feb 2025 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
