
Weather Update
राजस्थान में मानसून अगस्त माह के दूसरे सप्ताह से कुछ थमा सा गया है। अगस्त माह के छह दिन तक राजस्थान के कई जिलों में कहीं हल्की और भारी बारिश होती रही। पर नए मौसम अलर्ट की वजह से अब राजस्थान के अधिकतर जिलों में बारिश नहीं होगा। तापमान बढ़ेगा। और कुछ गर्मी अपना असर दिखाएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की गतिविधियां अगले एक सप्ताह तक थमी रहेगी। पाकिस्तान की तरफ से आ रही हवाओं का सिस्टम इतना स्ट्रांग है कि इस सिस्टम ने बंगाल की खाड़ी से आ रहे वेदर सिस्टम और नमी वाली हवाओं को रोक दिया। जिस वजह से अब पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश थमने के साथ गर्मी और उमस बढ़ेगी। अगले सप्ताह तक कोई बड़ा वेदर सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है, जिससे राज्य में तेज या अच्छी बारिश हो सके।
30 किमी प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में आगामी तीन चार दिन अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहने तथा अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 25 से 30 किमी प्रति घंटे चलने की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का राजस्थान के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश
बीते 24 घंटे में धौलपुर में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे के मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर में 20 M.M. दर्ज हुई। मौसम शुष्क होने से फलौदी, गंगानगर, हनुमानगढ़ एरिया में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
जयपुर का आज का मौसम सुहाना
जयपुर का आज का मौसम सुहाना है। आकाश में बादलों की आवाजाही हो रही है। जयपुर में रविवार देर शाम से सुबह 10 बजे तक ठंडी हवा चल रह थी। और अभी ये हवाएं जारी हैं। मौसम को देखकर लगता है कि कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पर संभावना कम ही नजर आ रही है।
मानसून ट्रफ लाइन शिफ्ट होने से नहीं होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून ट्रफ लाइन अपनी नॉर्मल पॉजीशन से नॉर्थ इंडिया में हिमाचल, उत्तराखंड की ओर शिफ्ट हो गई है। यह बड़ी वजह है कि राजस्थान में एक सप्ताह तक तेज बारिश होने की संभावना कम है। पर स्थानीय स्तर पर बादल और हल्की बारिश होती रहेगी।
अब तक 394.9MM बरिश हुई
राजस्थान में मानसून के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 58 फीसदी अधिक बरसात हो चुकी है। इस सीजन में अब तक 394.9MM तक हो चुकी है। राजस्थान के करीब 10 जिलों में मानसून सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें - 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Updated on:
07 Aug 2023 12:19 pm
Published on:
07 Aug 2023 12:18 pm

