
फाइल फोटो पत्रिका
Weather Update : मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राजस्थान के 2 जिलों दौसा और करौली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों और आस-पास क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली संग हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40-50 KMPH रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, श्रीगंगानगर, हुनमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, जयपुर,सीकर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में और आस-पास क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन संग हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली व तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश सीकर में 74 मिलीमीटर दर्ज की गई|
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 60 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी।
Published on:
17 Jun 2025 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
