7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: राजस्थान में फिर शुरू होगा तेज बरसात का दौर, जानें आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 6 सितंबर प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसात की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification
weather_1.jpg

जयपुर। राजस्थान में तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 6 सितंबर प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसात की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात हुई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक बरसात चित्तौडगढ़ के भोपालसागर में 39.0 मिमी दर्ज की गई। वहीं रविवार को कोटा में 10.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड हुई।

आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 6 सितंबर को बारां, बूंदी,झालावाड़ और कोटा में मेघगर्जन केसाथ हल्की बरसात हो सकती है। वहीं 7 सितंर को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़,झालावाड़, प्रतापगढ़ और कोटा में बरसात होगी। 8 सितंबर को भी प्रतापगढ़, कोटा, उदयपुर, झालावाड़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बारां में मेघगर्जन के साथ बरसात का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री और 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यह भी पढ़ें : ईसरदा बांध को लेकर आई ये बड़ी खबर, बांध से बुझेगी 1256 गांव, 6 कस्बों की प्यास

तापमान में आई गिरावट
शनिवार की तुलना में रविवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन के पारे में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई। पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। प्रदेश के छह जिलों में दिन का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक दिन का पारा चूरू और श्रीगंगागनर में 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather: 8 सितम्बर से फिर मानसून होगा सक्रिय, बारिश को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट


प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 32.7.....24.5
भीलवाड़ा...........24.4
वनस्थली 35.2......25.8
अलवर 34.9........27.4
जयपुर 34.3...........25.6
पिलानी 37.6..........25.4
सीकर 35.0.............23.0
कोटा 33.8.............. 25.4
चित्तौडगढ़़ 33.2................ 24.0
डबोक 32.2............. 24.6
बाड़मेर 33.1........... 26.1
जैसलमेर 34.5............. 25.4
जोधपुर 33.8................27.2
फलौदी........................25.2
बीकानेर 35.4...................24.0
चूरू 38.0.................. 24.2
श्रीगंगानगर 38.0.................. 26.7
धौलपुर 37.4..................27.1
नागौर 32.6................... 23.3
टोंक 35.0........................ 26.1
बूंदी 33.9.................. 26.3
अंता 35.3.................. 25.5
डूंगरपुर 32.4................... 25.3
संगरिया.............................36.2
जालौर 33.9............ 26.0
सिरोही 32.9............ 26.2
सवाई माधोपुर 35.2.......... 22.8
करौली 36.4............ 25.6
बांसवाड़ा 32.9......... 27.8

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग