
Weather Alert
weather update : मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में अब सर्दी नाममात्र को बाकी है। रात को उत्तरी दिशा यानी पाकिस्तान से आ रही ठंडी हवाएं हल्की ठंड का अहसास दिलाती है। पर सुबह लगातार पारा गरम हो रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि अगले दो से तीन दिन तापमान और तेजी से बढ़ेगा। जिस वजह से राजस्थान के कई जिलों में गर्मी का असर और तेज होने लगेगा। बीते 24 घंटे में राजस्थान के करीब 21 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं तीन जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था। हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस, करौली में 9.7 डिग्री सेल्सियस और सीकर जिले के फतेहपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
बारिश की दूर - दूर तक कोई संभावना नहीं
राजस्थान में जैसे-जैसे होली करीब आ रही है तापमान बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 7 दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। अभी फिलहाल बादल और बारिश की दूर दूर तक कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें - बड़ी न्यूज, अब Rs 2000 के नोट इन दो स्थानों पर बदलें, पर कुछ फोर्मलिटी है जरूरी
जयपुर का मौसम 18 मार्च को कैसा रहेगा?
जयपुर का मौसम 18 मार्च को कैसा रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज 17 मार्च को जयपुर के आसमान पर बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं गर्मी को कुछ कम कर रही है। हो सकता है देर रात लोकल मौसम बदलाव की वजह से कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो जाए। पर संभावना कम ही है। 18 मार्च तेज गर्मी पड़ेगी। कहीं भी कोई रियायत नहीं मिलने वाली है। जयपुर का 17 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - परिवहन विभाग का बड़ा आदेश, 1 अप्रेल से ये सुविधाएं हो जाएंगी बंद, वाहन चालक हुए मायूस
Updated on:
17 Mar 2024 06:05 pm
Published on:
17 Mar 2024 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
